समाचारों में बताया गया है कि सऊदी युद्धक विमानों ने सोमवार की रात अलहुदैदा के विभिन्न शहरों पर दस बार हमले किए।
यह हमले ऐसे समय में किए गये हैं कि जब पिछले दिनों के दौरान सऊदी सैन्य गठबंधन की ओर से यमन में युद्धक रोकने का प्रोपेगैंडा किया जाता रहा है।
दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवानों ने पूर्वोत्तरी सनआ के क्षेत्र फ़रज़िया में सऊदी सैन्य गठबंधन के एक ठिकाने को बद्र मीज़ाइल से निशाना बनाया है। इस हमले में सऊदी गठबंधन में शामिल दर्जनों किराए के सैनिक मारे गये और घायल हो गये।
ज्ञात रहे कि सऊदी और इमाराती सैन्य गठबंधन ने 13 जून से यमन के पश्चिमी प्रांत अलहुदैदा और उसकी बंदगाह पर व्यापक हमले आरंभ किए थे जिसका लक्ष्य यमन में मानवताप्रेमी सहायता पहुंचाने के एकमात्र मार्ग को भी बंद करना था।